जमुई, जून 7 -- जमुई, निज संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा अशरफ अंसारी को बिहार विधान परिषद के लिए नामित किए जाने पर सुन्नी उलेमा बोर्ड जमुई, शाखा, मरकज़ी इदारा-ए-शरिया, पटना के सचिव मौलाना जियाउर्रसूल गफ्फारी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।मौलाना जियाउर्रसूल गफ्फारी ने अपने बयान में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा अशरफ अंसारी को बिहार विधान परिषद के लिए नामित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी आज भी अपने संस्थापक एवं गरीबों, दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों की आवाज़ बुलंद करने वाले नेता रामविलास पासवान के आदर्शों और सिद्धांतों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने पिता के पदचिह्नों पर चल रहे हैं और अल्पसंख्यकों के प्रति वही सकारात्मक सोच एवं सम्मान का भाव रखते हैं, जिस...