अव्वल स्थान पाने वाली सिंघा सिंह को ट्रस्ट ने किया सम्मानित
पाकुड़, मई 19 -- महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर में मंगलवार को आलोकानंदा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एक छात्रा को पुरस्कार और उपलब्धि प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें नवम कक्षा की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली सिंघा सिंह को 3 हजार रुपए का चेक एवं उपलब्धि प्रमाण पत्र अलोकानंदा ट्रस्ट के असित कुमार सिन्हा ने प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि हमारे ट्रस्ट की ओर से शैक्षणिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को ट्रस्ट द्वारा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए सहयोग किया जाता है। ताकि छात्र-छात्राओं को मनोबल बढ़ाया जा सके। मौके पर प्लस टू विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो. जयनाल आबेदीन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.