अव्वल विद्यार्थियों को मिला पसंदीदा हॉस्टल का कमरा
प्रयागराज, अगस्त 22 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बीटेक छात्र-छात्राओं के हॉस्टल आवंटन की व्यवस्था में इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संस्थान ने हॉस्टल और कमरा आवंटित करने में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन को प्राथमिकता दी है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों की सीपीआई (संचयी प्रदर्शन सूचकांक) को आधार बनाकर मेरिट तैयार की गई। जिस विद्यार्थी की सीपीआई सबसे अधिक रही, उसे सबसे पहले अपनी पसंद का हॉस्टल और कमरा चुनने का अवसर दिया गया। इसके बाद मेरिट क्रम में अन्य विद्यार्थियों ने उपलब्ध कमरों में से अपनी पसंद का चयन किया। यह नई व्यवस्था बीटेक द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए लागू की गई है। संस्थान प्रशासन की इस पहल को विद्यार्थियों में स्वस्थ शैक्षणि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.