गंगापार, अप्रैल 1 -- बिसहिजन गांव स्थित मेजा पब्लिक स्कूल के विभिन्न कक्षाओं में अव्वल पांच-पांच छात्र व छात्राओं को स्कूल के निदेशक अमरेश चन्द्र तिवारी ने अंकपत्र व प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, शिक्षक व अभिभावक आपसी सामंजस्य बनाकर देश के भविष्य को सुधारने में अपना अधिक से अधिक समय दें। कहा कि मेजा पब्लिक स्कूल कई वर्षो से अच्छी शिक्षा देकर नौनिहालों का भविष्य संवारने में लगा हुआ है। कार्यक्रममें ओम शंकर मिश्र, सुभाष पांडेय, रजनीश तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र, आकाश गोस्वामी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...