बांदा, मार्च 31 -- बांदा। संवाददाता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केनपथ में कक्षा-6 से नौवीं व 11वीं का वार्षिक गृह परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष गायत्री सिंह, मुख्य अतिथि सुदीप गुप्ता रीजनल मैनेजर स्टेट बैंक, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, अंजना अवस्थी ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने अतिथि परिचय कराते हुए बैच अलंकरण एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। विद्यालय की कुल 666 छात्रायें वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हुयीं। छात्राओं को प्रमाणपत्र, शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.