उरई, अप्रैल 19 -- उरई। संवाददाता डीपीएस जीनियस स्कूल उरई में वार्षिक अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया।इस दौरान जज प्रत्यूष प्रकाश एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीर बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई और अपने प्रेरणादायक विचारों से बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय के मैनेजर इमरान उल्लाह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राएं सुमाइरा खान,अध्विका, गौरी, पार्थ पटेल, मिज़ान, ऐज़ा खान, अर्शलान, अदनान, लक्ष्य, अरहान, इशान्वी, वैदिका उपाध्याय, कृष्णम, अन्विता को पुरुस्कृत किया। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की ...