अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- बोनाफाइड पब्लिक हाईस्कूल में 'मेहनत के पार उपलब्धि का द्वार' कार्यक्रम के तहत वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। वर्ष भर के विभिन्न क्रियाकलापों में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक पुष्कर कांडपाल ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। यहां पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, वार्ड सदस्य लक्ष्मी कान्त भट्ट, जीवन नेगी, हयात सिंह, मधु कांडपाल, मीरा जोशी, नीलम बडोनी, गीता नैनवाल आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...