बरेली, जून 23 -- फोटो- अजय प्रताप 123- कमिश्नर को ज्ञापन देने ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव बरेली। शहर में अव्यवस्थित दौड़ते ई-रिक्शा यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। मंगलवार को ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर सोसाइटी ने महासचिव एडवोकेट अतुल मिश्रा ने कमिश्नर को ज्ञापन देकर मांग की और अपने सुझाव दिये। शहर में नए ई-रिक्शा पंजीकरण जारी करने से पहले वास्तविक आवश्यकता का सर्वे कराया जाए। शहर में क्षमता से अधिक ई-रिक्शा चल रहे हैं। अनाधिकृत एवं बिना वैध दस्तावेजों के संचालित ऑटो/ई-रिक्शों के खिलाफ नियमित अभियान चले। शहर में निर्धारित स्टैंड एवं रूट प्रणाली लागू कर उसका कड़ाई से पालन हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...