अव्यवस्थित यातायात बर्दाश्त नहीं, सुधार करें : सीपी
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुगम यातायात के लिए शुक्रवार को लहरतारा, मोहनसराय, मिर्जामुराद और कछवांरोड का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध स्टैंड, सड़क किनारे खड़ी बसों, ट्रकों एवं अतिक्रमण पर गहरी नाराजगी जताई। मातहतों से कहा कि अव्यवस्थित यातायात बर्दाश्त नहीं है, इसमें तत्काल प्रभाव से सुधार करें।
अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात सीपी ने कहा कि हाईवे एवं सड़क पर अतिक्रमण, अवैध स्टैंड एवं अव्यवस्थित यातायात बर्दाश्त नहीं है। आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बाधारहित यातायात उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने हाइवे पर अंडरपास के नीचे संचालित अवैध स्टैंड, दुकानों को तत्काल हटवाने, प्रमुख चौराहों एवं तिराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कहा। लहरतारा अंडरपास के नीचे संचालित अवैध स्टैंड, सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.