नोएडा, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिमालयन प्राइड सोसाइटी में अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसे लेकर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) तैयारी कर रहा है। एओए अध्यक्ष सीमा ने कहा कि कई बार लोग पीछे की ओर वाहनों को गलत तरीके से खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ता बाधित हो जाता है। ऐसे में आग लगने की घटना के दौरान दमकल विभाग की गाड़ियों को टावरों तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। रविवार को सोसाइटी के एक टावर में फ्लैट में पूजा घर में दीपक से आग लग गई। परिवार सुबह पूजा करने के बाद फ्लैट बंद कर बाहर चला गया था। कुछ देर बाद दीपक से आसपास रखा सामान सुलग गया और आग फैलने लगी। हालांकि, लोगों की सूचना पर मेंटेनेंस टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ...