कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में अव्यवस्था के चलते गेहूं खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। मौजूदा समय में 50 फीसदी गेहूं की फसल कट चुकी है, लेकिन 16 दिन बीतने के बाद भी सिर्फ 25 क्रय केंद्रों में 233 किसानों से 1668.87 एमटी गेहूं की ही खरीद हो पाई है। जबकि 32 क्रय केंद्रों में अभी तक बोहनी का ही इंतजार है। शासन ने इस साल 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर से किसानों का गेहूं खरीदने का फैसला किया है। इस साल भी 27,500 एमटी गेहूं खरीद का काम पांच एजेंसियों के 57 क्रय केंद्रों में किया जाना है। यह भी पढ़ें- अव्यवस्था से नहीं बढ़ पा रही गेहूं खरीद की रफ्तार इनमें इनमें खाद्य विभाग के 21,पीसीएफ के 22,पीसीयू के 8, यूपीएसएस के 3 व भाखानि के 3 केंद्र शामिल हैं। इसके साथ ही खाद्य विभाग के दो मोबाइल केंद्रों को गांवों में जाकर किसानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.