गंगापार, मई 24 -- सरकार द्वारा गोशालाओं में आवारा पशुओं को एकत्र कर चारा पानी की व्यवस्था कराए जाने की योजना का कोई पुरसाहाल नहीं है। विकास खंड करछना क्षेत्र में तीन गोशाला करेहा, पनासा, केचुहा में जरूर बनाई गई हैं और उनमें पशु भी मौजूद हैं। लेकिन गोशालाओं में अव्यवस्था के चलते इनकी दशा दयनीय है। यह भी पढ़ें- लू के थपेड़ों से बचाने के लिए नहीं हैं पर्याप्त इंतजामगोशालाओं की स्थिति रविवार को करेहा के गोशाला में गर्मी के मौसम में पशुओं को बचाने के लिए पहले से कुछ पशुओं की रक्षा के लिए कार्य तो कराया गया लेकिन कुछ पशुओं धूप में भी रहना पड़ जाता है। साथ ही आने जाने वाले रास्ते को भी कुछ ठीक कराया गया है जो कुछ अच्छा दिख रहा है। गर्मी से गोवंश हाफते रहे थे। टीनसेड तो बनाया गया है लेकिन दिन में तेज लू से गोवंशों की हालत दयनीय हो जाती है। पशुओं क...