अव्यवस्था पर सीवीओ के निलंबन की संस्तुति, सीडीओ को नोटिस
प्रयागराज, अगस्त 24 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जसरा ब्लॉक के बड़ी काटी गांव की गोशाला में अव्यवस्थाएं मिलने पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने कड़ा रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण के दौरान गोशाला में गंदगी, जलभराव, भूसे की कमी, घायल गोवंश और देखभाल में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित एडीओ पंचायत और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) के निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। वहीं संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित करने को कहा गया है जबकि सीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
गोशाला की अव्यवस्थाएं मंडलायुक्त के निरीक्षण में गोशाला परिसर में जगह-जगह गोबर, सिल्ट और कूड़ा जमा मिला। नालियां चोक थीं और बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी व कीचड़ की स्थिति थी। गोवंश के बैठने के स्थान भी गंदे पाए गए। कई गोवंश खुले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.