अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अव्यवस्था व निगरानी नहीं होने के कारण तालानगरी के वायु प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। शहर से लेकर आउटर तक की हवा दूषित हो रही है। जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य के अलावा सड़क किनारे डाला जा रहा कचरा और कूड़े में आग लगाने की घटनाएं शहर की हवा को जहरीली बना रही हैं। तालानगरी हो या फिर शहरी क्षेत्र आए दिन कालोनियों व खाली प्लाटों में लोग धड़ल्ले से कूड़ा जला रहे हैं। कूड़ा जलाने वालों पर नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्ती नहीं कर पा रहा है। शहर से लेकर आउटर तक सांस लेना भारी हो गया है। वायु प्रदूषण का ग्राफ 250 माइक्रो ग्राम घनमीटर को पार गया है। सांस लेना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। धूल, धुआं के कारण फेफड़े बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में लंबी कतार लग रही है। सड़क किनारे बिना ग्रीन नेट लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.