हल्द्वानी, मार्च 21 -- कालाढूंगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ईद के दिन ईओ अभिनव कुमार सफाई व्यवस्था का जायजा लेने मुस्लिम बस्तियों में पहुंचे। पिछले पांच दिनों से कालाढूंगी नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की ओर से मंदिर की भूमि को अपने नाम किए जाने को लेकर हड़ताल की जा रही है। इसके चलते नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शनिवार को ईद के अवसर ईओ ने वार्ड नंबर 3,4,5 में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ईओ ने कहा वाल्मीकि समाज से वार्ता चल रही है। शीघ्र ही समाधान निकाल लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.