इटावा औरैया, मार्च 16 -- बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरु हो गईं हैं। पहले दिन कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की मौखिक परीक्षा कराई गई जबकि कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की कृषि और गृह विज्ञान की परीक्षाएं कराई गई। तमाम अव्यवस्थाओं के बीच परीक्षाएं शुरु हुईं। स्थिति यह रही कि कहीं गुरु जी ने ही प्रश्न पत्र में आए सवाल हल करा दिए तो कहीं छात्र-छात्राएं प्रश्न पत्र हल करने के लिए किताबों की सहायता लेते हुए देखे गए । जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1447 विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरु हुईं हैं। इन परीक्षाओं में लगभग 92 हजार छात्र-छात्राएं भाग ले रहे है लेकिन पहले दिन से ही इसमें खामियां दिखाई देने लगी हैं। सोमवार को कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्रों का लिखित प्रश्न पत्र कराया गया था लेकिन कई स्थानों पर शिक्षकों ने ही ...