अव्यवस्थाओं के बीच प्रगणकों को बांटी गई सामग्री
लखीमपुरखीरी, मई 20 -- जनगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 22 जून से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का काम करेंगे। इसके लिए बुधवार को उन्हें परिचयपत्र, बैग सहित अन्य सामग्री देने के लिए बुलाया गया। सुबह ही प्रगणक पहुंच गए। सामग्री वितरण के दौरान अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। बैग दिया गया तो उसमें एक-दो सामग्री ही मिली। प्रगणक सामग्री के बारे में जानकारी करने और सामग्री प्राप्त करने के लिए घंटों तक इधर उधर भटकते रहे। काउंटरों पर घंटों तक भीड़ लगी रही। बताते हैं कि प्रगणकों के बैग में पहले से ही व्यवस्थित रूप से सामग्री नहीं रखी गई जिससे यह दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी को लेकर अफसरों में बहस फिलहाल 22 जून से प्रगणक घर-घर जाकर गणना का काम शुरू करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.