बलरामपुर, मई 7 -- गैसड़ी, बलरामपुर। सरकारी खरीद व्यवस्था में अव्यवस्थाएं एक बार फिर उजागर हुई हैं। गैसड़ी क्षेत्र के सोनगढ़ा लैम्स स्थित बहुउद्देशीय दीर्घकाल सहकारी समिति कुशहवा में पर्याप्त भंडारण व्यवस्था व शेड न होने के कारण तेज बारिश में सरकारी खरीद का गेहूं भीग गया। बारिश से करीब 90 बोरा गेहूं प्रभावित होने की सूचना मिली है। जिसमें लगभग 15 कुंतल अनाज खराब होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद किसानों के साथ स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मौके पर मौजूद राम प्रकाश सिंह ने बताया कि समिति का गोदाम काफी छोटा है, जिसके चलते खरीदा गया सैकड़ों कुंतल गेहूं परिसर में खुले आसमान के नीचे रखना पड़ा। विभाग की ओर से गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए केवल तिरपाल की व्यवस्था की गई थी, लेकिन तेज बारिश के सामने यह व्यवस्था पूरी तरह नाका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.