अव्यवस्थाएं देख भड़के एसीएमओ
कन्नौज, जुलाई 15 -- सकरावा। एसीएमओ डॉ.केपी त्रिपाठी ने सीएचसी सकरावा और पीएचसी मढ़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं देख उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के समय कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण के लिए निर्देश दिए। सीएचसी का रैंप क्षतिग्रस्त मिला, इस पर मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। अस्पताल का रेफ्रीजेटर खराब मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल ठीक कराने और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.