गंगापार, फरवरी 2 -- शबे-बारात को लेकर कस्बा भारतगंज व आसपास के इलाकों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह मुबारक रात मंगलवार को मनाई जाएगी। मुस्लिम घरों में विभिन्न प्रकार के हलुवा व अन्य व्यंजन बनाए जा रहे हैं, वहीं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।नगर पंचायत कार्यालय की ओर से कस्बे के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ तकिया, फुटहवा व बरजहवा कब्रिस्तान में साफ़ सफाई तथा रौशनी की गई है। कॉन्फ्रेंस का आयोजन रात बाद नमाज-ए-ईशा किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस की सरपरस्ती मुफ्ती अख्तर रजा खां अजहरी मियां व खिताब अतीक अहमद रज्वी तनवीरी, शायर मुमताज टांडा, फैजान रजा, नईम अख्तर, अनवार अमजद सहित स्थानीय शायर भी शिरकत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.