सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शोहरतगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर सात सुभाष नगर में आवासीय नक्शा पास करवाने के बाद गोपनीय ढ़ंग से मदरसे का रूप देने के मामले में नगर पंचायत प्रशासन ने गुरुवार को संबंधित जिम्मेदार को नोटिस थमाया है। तीन दिवस के भीतर जवाब तलब किया गया है। अवैध मदरसे का एक अप्रैल को उद्घाटन होना था। अचानक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही तत्काल तहसील प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर जांच पड़ताल की और मदरसे को बंद करा दिया है।कस्बे के सुभाष नगर वार्ड में बालिका इंटर कॉलेज संचालित होता है। इस विद्यालय के ठीक पीछे लगभग 20 मीटर की दूरी पर डबरा गांव निवासी मुमताज अहमद शाह की जमीन है। उन्होंने उस जमीन पर आवासीय भवन बनाने के लिए नगर पंचायत से मानचित्र (नक्शा) पास कराया है। नक्शा पास हो जाने के बाद मुमताज अ...