भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ने शहर के सभी वार्डों में लगे अवैध प्रचार सामग्रियों को तत्काल हटाने का सख्त आदेश जारी किया है। नगर आयुक्त द्वारा दो सप्ताह पूर्व जारी किए गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मनमाने ढंग से वॉल राइटिंग (दीवार लेखन), होर्डिंग और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। आदेश के मुताबिक केवल सरकारी कार्यक्रमों के बैनर-पोस्टर को छोड़कर अन्य सभी निजी विज्ञापन और प्रचार सामग्रियों को हटाने का निर्देश दिया गया है। पूर्व में दिए गए इस आदेश को लेकर नगर आयुक्त ने समीक्षा की है। इसमें उन्होंने एफआईआर तक की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सख्ती के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.