भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सूरत बिगाड़ने वाले और सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले अवैध विज्ञापनदाताओं के खिलाफ नगर निगम लगातार सख्ती बरत रहा है। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश के बाद पूरे राज्य सहित भागलपुर नगर निगम अपनी कार्रवाई और तेज करने जा रहा है। भागलपुर नगर निगम प्रशासन ने अवैध होर्डिंग मामले में अब तक शहर के 10 प्रमुख संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है। इसके साथ ही विभाग ने राजस्व की क्षति पूर्ति के लिए इन विज्ञापनदाताओं से 19 लाख रुपये से ज्यादा की दंड राशि वसूली है।विभाग के मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध बैनर-पोस्टर लगाने वाले विभाग के लिए आर्थिक अपराधी की तरह हैं और उनके सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश के...