मथुरा, जनवरी 19 -- अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापन पटों से वृंदावन को पाटने की मची होड़ में सोमवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश के आदेश पर हुई कार्रवाई से खलबली मच गयी है। महानगर में विभिन्न संस्थानों, आश्रम और लोगों पर नगर निगम ने 13 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया है। कार्यक्रमों, होटल और आश्रमों के प्रचार, स्कूलों के एडमीशन के लिए ये होर्डिंग विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे। बताते चलें कि महानगर में अवैध होर्डिंग लगाने वालों के हौंसले बुलंद हैं। सबसे ज्यादा होड़ वृंदावन में लगी हुई है। यहां जगह-जगह होर्डिंग्स और विज्ञापन पट लगा दिए गए हैं। नगर आयुक्त जग प्रवेश की निरीक्षण के दौरान अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापन पटों पर नजर पड़ी तो वे चौंक गए। उन्होंने वृन्दावन जोन सीमान्तर्गत नगर निगम की बिना अनुमति लगाये गये अवैध होर्डिंग्स/विज्ञापन पटों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.