बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- भाकियू अनंत के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बताया कि ककोड़ व चोला क्षेत्र में अवैध रूप से ओयो होटल संचालित है। जिनसे युवा पीढ़ी व छात्रों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से जांच कराकर होटल बंद कराने की मांग की है। वायरल वीडियो में जिलाधिकारी व एसएसपी से भी कार्रवाई करने की बात कही गई है। वीडियो के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से किसानों की फसल के हुए नुकसान के मुआवजे दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...