नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी कल प्रदर्शन करने वाली है। इस बीच एक मौलाना ने लोगों ने इस प्रधर्शन में शामिल ना होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने भी इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है और धारा 163 लागू भी लागू है। उन्होंने जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को अवैध बताया है। ये अपील दिल्ली के हर्ष विहार इलाके की मस्जिद से की गई है। मौलाना ने कहा, 10 तारीख को जंतर-मंतर पर होने वाला प्रोटेस्ट अवैध है। वहां कोई व्यक्ति ना जाए। वहां प्रशासन ने धारा 163 लागू की हुई है। कृपया आप प्रशासन का साथ दें और कोई ना जाए। अगर किसी के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार पर नहीं होगी। उसके जिम्मेदार आप खुद होंगे। ऐसे में वहां जाने से बचें और प्रशासन का साथ दे। इसी...