अवैध हिरासत में फंसे इंस्पेक्टर बने एमएम गेट के प्रभारी
आगरा, जून 28 -- दो युवकों को 15 दिन तक थाने में रखने के आरोप में फंसे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी को एमएम गेट थाने का प्रभारी बनाया गया है। जांच पूरी होने तक उन्हें बसई जगनेर थाने से हटा दिया गया है। वहीं, एमएम गेट के थानाध्यक्ष अमर राणा को एसओ बसई जगनेर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। एक मुकदमे की पैरवी के लिए थाने गए युवक ने उनका वीडियो बनाया था। वीडियो में इंस्पेक्टर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि दोनों युवकों को कोई दिक्कत नहीं हुई। वे आराम से थाने पर रहे। उन्हें हवालात में भी नहीं रखा गया। वायरल वीडियो की जांच एसीपी खेरागढ़ प्रीता दुबे को सौंपी गई है। जांच अभी जारी है। निष्पक्ष जांच के लिए इंस्पेक्टर को फिलहाल उस थाने से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस लाइन भेजा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.