बागपत, फरवरी 28 -- बडौत। रमाला थाना क्षेत्र के गांव के एक युवक का एक वीडियो और फोटो अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें युवक अपने हाथ में अवैध हथियार का प्रदर्शन करता दिख रहा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई है। अवैध हथियार के प्रदर्शन का वायरल वीडियो और फोटो रमाला थाना क्षेत्र के जिवाना गांव की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर दिख रहे युवक का गांव के ही कुछ युवकों के साथ चार दिन पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी, अब झगडे के बाद युवक के सोशल मिडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं, जांच अधिकारी बच्चू सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो और फोटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.