फरीदाबाद, जून 4 -- पलवल, अजित कुमार। सीआईए पुलिस टीम ने हसनपुर थाना के अंतर्गत गांव निवासी एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से देशी कट्टा बरामद किया है। पकडे गए आरोपी की पहचान मनीष पुत्र सतबीर निवासी गांव कुशक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर कार्रवाई की है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि मनीष पुत्र सतबीर निवासी गांव कुशक गांव भिडूकी नहर के पास अवैध हथियार के साथ किसी वाहन के इंतजार में खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर युवक को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि युवक की तलाशी के दौरान पुलिस ने देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपी हथियार का कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी से बरामद हथियार क...