अवैध हथियार संग होमगार्ड जवान की तस्वीर वायरल
सीतामढ़ी, जून 20 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी।जिले में पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक होमगार्ड जवान का अवैध देसी कट्टा लेकर रील बनाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
घटना का विवरण बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा जवान रोहित कुमार है, जो होमगार्ड में सिपाही के पद पर कार्यरत है और फिलहाल डुमरा थाना में तैनात बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।
वीडियो की सामग्री और पुलिस की प्रतिक्रिया वीडियो में जवान खुलेआम हथियार लहराते हुए रील बनाता नजर आ रहा है, जो नियमों की सीधी अवहेलना मानी जा रही है। वायरल फोटो में जवान डुमरा थाना क्षेत्र की गश्ती गाड़ी के पास खड़ा नजर आ रहा है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.