भभुआ, अगस्त 27 -- कैमूर पुलिस ने जिले के चांद, चैनपुर, भभुआ, रामपुर, भगवानपुर व अधौरा थाना क्षेत्र से कर चुकी है कई आरोपितों को गिरफ्तार हथियार संग वीडियो-फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज बोले एसपी, सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराना दंडनीय अपराध है (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार संग वीडियों-फोटो वायरल करने का युवाओं पर शौक चढ़ने लगा है। जिले के चांद, चैनपुर, भभुआ, रामपुर, भगवानपुर व अधौरा थाना क्षेत्र हथियार लहराने वाले कई आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि कैमूर पुलिस सोशल मीडिया की लगातार कड़ाई से निगरानी करते हुए बदमाश किस्म के लोगों को चिन्हि...