अवैध हथियार संग फोटो वायरल, तीन गिरफ्तार
बगहा, जून 11 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वायरल तस्वीर के मामले में बगहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस युवकों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने हथियार के इस्तेमाल और उसके आपसी लेन-देन की बात स्वीकार की है। एसपी रामानंद कौशल ने बताया दो जून को फेसबुक पर एक युवक की पिस्टल के साथ तस्वीर वायरल हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर तकनीकी जांच और सोशल मीडिया अकाउंट का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान तस्वीर में दिख रहे युवक की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया निवासी सोनेलाल कुमार उर्फ चंदन यादव के रूप में हुई।
गिरफ्तारी का विवरण पुलिस ने सोनेलाल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वायरल तस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.