सीवान, अगस्त 7 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डरैला तीन मुहानी स्थित ईंट भट्टे के समीप बुधवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर युवक को अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव निवासी मुकेश यादव के रूप में किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली व चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: देसी कट्टा, गोली और खोखा के साथ किया गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान संदेह के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली गई। इसमें उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के...