फिरोजाबाद, अप्रैल 17 -- शिकोहाबाद, नगर के नेशनल हाईवे एटा चौराहा के पास तमंचा लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो गया। युवक का तमंचा के साथ वीडियो वायरल की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कराई। इसके बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार की रात में एक युवक का बाइक पर तमंचा लटकाए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामला एटा चौराहे के पास का बताया गया। वायरल वीडियो में एक युवक बाइक के हैंडल पर एक तमंचा लटकाकर स्टंट कर रहा है। वीडियो में पीछे से एक गाना भी चल रहा है। लोगों ने वायरल वीडियो की पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की। जांच में वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान आर्यन प्रताप सिंह उर्फ अतुल सागर के रूप ...