फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीमों ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तालिम निवासी कलंदर कॉलोनी को सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गौरव उर्फ मोनू निवासी खाजंदा, जिला नूंह हाल निवासी नेहरू कॉलोनी को पुलिया नंबर-3 के पास से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार उसके कब्जे से भी एक देसी कट्टा बरामद किया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों...