बुलंदशहर, मार्च 29 -- कोतवाली देहात के करीब 24 साल पुराने अवैध हथियार रखने के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को सजा सुनाई है। अपर सिविल जज(प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट- न्याय कक्ष संख्या-4 ने अभियुक्त को एक साल की कैद और एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।मॉनीटरिंग सैल के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने वर्ष 2002 में अवैध हथियार रखने के आरोप में आरोपी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध राइफल और पांच कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया था। इस मामले की सुनवाई पिछले दो दशकों से अधिक समय से न्यायालय में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले को साबित करने के लिए कुल दो गवाह पेश किए गए, जिन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.