फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा की टीमों ने तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिसने आरोपियों से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। अपराध शाखा की टीम ने दलीप कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र को दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने नहरपार झुग्गी बस्ती निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने यह देसी कटटा मूल रूप से अलीगढ़ हाल वजीरपुर निवासी राहुल से खरीदा था। पुलिस ने आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.