लोहरदगा, जून 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाडीह गांव निवासी अरुण उरांव 25 वर्ष पिता सुमन उरांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(4), 310(5), 310(6) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 26 एवं 35 के तहत मामला दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। किस्को थाना प्रभारी ने सोमवार शाम करीब चार बजे बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर दर्ज आर्म्स एक्ट की धाराएं अवैध हथियार रखने, उसके उपयोग तथा हथियारों से संबंधित अन्य गंभीर अपराधों से जुड़ी हैं। पुलिस न...