रुडकी, मार्च 16 -- गंगनहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी कर भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो डाई बनाने की आड़ में अवैध हथियार बना रहा था। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर क्षेत्र में लगातार सत्यापन और अवैध हथियारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नताशा सिंह के नेतृत्व में गंगनहर कोतवाली पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि सुनहरा सलेमपुर रोड पर एक वर्कशॉप में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.