नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में अवैध हथियार निर्माण यूनिट का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य सप्लायर परवेज उर्फ फर्रू और उसका सहयोगी हसीर उर्फ शूटर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और निर्माण उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार, मेरठ से दिल्ली में हथियारों की सप्लाई की सूचना पर 19 मार्च को बदली रेलवे स्टेशन के पास से हसीर को पकड़ा गया। उसके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक पेन पिस्टल और छह जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में उसने परवेज का नाम बताया। इसके बाद पुलिस रिमांड लेकर टीम मेरठ पहुंची और छापेमारी कर परवेज को पकड़ लिया। तलाशी में 24 पेन पिस्टल, 78 मैगजीन, तीन बैरल, तीन स्लाइड, तीन पिस्टल बॉडी समेत कई पुर्जे ...