हाजीपुर, मई 3 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिलालपुर चौक के पास छापेमारी कर पिस्टल और कारतूस के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपी हथियार तस्करी करते है। सभी एक स्थान पर जुटकर हथियार कर खरीद-बिक्री को लेकर डील कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर दिया। जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ वन ने बताया कि गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के हिलालपुर चौक स्थित राजलक्ष्मी ट्रेडर्स के एक कमरे में अवैध हथियार तस्कर अवैध हथियार की खरीद ब्रिकी करने वाले है। कुछ तस्कर हरियाणा के रहने वाला है और कुछ स्थानीय तस्कर एक साथ जुटे है। प्राप्त सूचना का स...