रुडकी, मार्च 28 -- पुलिस ने यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने एसपी देहात कार्यालय पर शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि शुक्रवार की शाम खानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मुजफ्फरनगर से एक बाइक पर दो लोग अवैध हथियारों की सप्लाई करने खानपुर क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने उत्तराखंड-बिजनौर सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.