रांची, जून 11 -- रांची, संवाददाता। अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में आरोपी श्रवण सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त-17 संजीव झा की अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। वह 30 मार्च से न्यायिक हिरासत में है। मामला इटकी थाना कांड संख्या 18/2026 से जुड़ा है। राज्य की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि आरोपी अवैध हथियारों और कारतूसों के कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल था। केस डायरी के अनुसार, एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोपी की संलिप्तता सामने आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...