सहरसा, जुलाई 21 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार शाम गश्ती के दौरान सूचना मिली कि शंकरपुर गांव के फकीरना टोला वार्ड संख्या छह में एक युवक हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके घर की ड्रेसिंग टेबल से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान सचिन कुमार, पिता अरुण कुमार, निवासी शंकरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथम...