आरा, जनवरी 7 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार बड़का लौहर फारना गांव में छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक स्थानीय गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह उर्फ मुसा है। पुलिस की कार्रवाई से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना प्रभारी रवि प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त गांव में एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जहां से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। मौके से युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.