फरीदाबाद, मई 8 -- पलवल,सरसमल। सीआईए एवीटी स्टाफ हथीन पुलिस ने गहलब बाईपास से एक युवक को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गहलब निवासी ओम हरि के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गहलब रोड बाईपास पर हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी हथियार का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- तमंचा और कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.