भागलपुर, मार्च 13 -- झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बालक को विधि विरुद्ध किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि जयरामपुर गांव में एक बालक हथियार लेकर गाली-गलौज कर रहा है। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक बालक को विधि विरुद्ध किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। झंडापुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...