मधुबनी, मार्च 19 -- लखनौर, निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना पुलिस ने दो पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, तीन खोखा तथा एक बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। झंझारपुर के एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को प्रेस वार्ता में यह जानाकरी दी। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। बदमाश लखनौर थाना के गंगापुर के वार्ड संख्या दो के राम प्रवेश यादव का 23 वर्षीय पुत्र रमन कुमार है।वह अवैध हथियार के साथ लखनौर थाना के बेला भुतहा बगीचा के निकट घूम रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस बलों के साथ बेला भुतहा बगीचा के निकट पहुंचे तो पुलिस वाहन को देखते ही एक बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली। उसने स्वीकार किया कि वह भय उत्पन्न करने के लिए हथियार का उपयोग करता है तथा कभी -कभी फायरिंग एवं छीना झपटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.