फरीदाबाद, मई 8 -- पलवल, सरसमल। सीआईए पलवल पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और अन्य हथियर बरामद हुई है। आरोपी पर हत्या, लूट और जानलेवा हमले समेत आठ संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गांव बढ़राम निवासी ओमकार के रूप में हुई है। सीआईए टीम किठवाड़ी नहर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी अलावलपुर रोड स्थित क्रिकेट ग्राउंड के पास हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- अवैध हथियार के साथ युवक को पकड़ा तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से एक देसी कट्टा और अन्य हथियार बरामद हुई। आरोपी हथियारों के संबंध में कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने हथि...