कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, एक संवाददाता आजमनगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर की गई। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि 05 फरवरी की रात करीब 22:13 बजे एक व्यक्ति द्वारा हाथ में देसी कट्टा लिए हुए फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हुआ। फोटो की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान आजामनगर थाना क्षेत्र के बाघडिलिया निवासी शाहबाज आलम के रूप में की गई। एसपी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वर्ष 2021 में लूट-पाट के एक मामले में वह आजमनगर थाना कांड संख्या 233/21 के तहत जेल जा चुका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.